जयपुर

राजस्थान में सूर्यदेव का रौद्ररूप, धौलपुर का पारा पहुंचा 48.5 के पार

- सोमवार शाम से प्रदेश में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

less than 1 minute read
May 15, 2022
गर्मी की वजह से आमेर रोड पर कम ही रही चहल—पहल।

जयपुर. राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में सूर्यदेव की तपिश हावी है। पारा विभिन्न जगहों पर लगातार कई रेकॉर्ड तोड़ रहा है। बीते 24 घण्टे में धौलपुर का पारा 48.5 डिग्री, श्रीगंगानगर का पारा 48.3 डिग्री व बीकानेर में 48.2 डिग्री रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश में भीषण गर्मी के लिए रेड और ऑरेंज रेट भी जारी किया है। इससे हीट वेव का असर रहेगा, इसके बाद पारे में हल्की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। गर्मी की वजह से प्रदेश में आमजन परेशान है। कूलर भी इन दिनों गर्मी के कारण फेल हो गए हैं। दिन में गर्मी सडक़ें सूनी नजर आती हैं।

बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी का सितम 16 मई तक ऐसे ही चलता रहेगा। इसके बाद मौसम में हल्का सा बदलाव आ सकता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 17 मई से प्रदेश के पश्चिमी राजस्थान व इससे सटे इलाकों में बादल गरजने के साथ के साथ तेज हवाएं चल सकती है। जिसके साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान पूर्वी राजस्थान के झुंझुनू और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

प्रमुख जगहों का पारा
प्रदेश में बीते 24 घण्टे में सबसे अधिक पारा पिलानी का 47 3, कोटा का 46.2, बाड़मेर का 46.3, जयपुर का 45.6, चूरू का 47.5, करौली का 47.3,जालोर का 45.1, हनुमानगढ़ का 47.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

Published on:
15 May 2022 11:10 am
Also Read
View All