18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में कितने सांसदों-विधायकों पर आपराधिक केस? सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें राजस्थान की स्थिति

न्यायमित्र विजय हंसारिया ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर बताया कि देश में पूर्व और मौजूदा सांसदों-विधायकों पर 4 हजार 442 आपराधिक केस लंबित हैं। इनमें 519 मामले 10 साल से अधिक पुराने हैं। रिपोर्ट में 14 मुख्यमंत्रियों पर भी केस दर्ज होने का खुलासा हुआ है। राजस्थान में लंबित मामलों का आंकड़ा घटकर 49 रह गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 18, 2026

supreme court report criminal cases against mp mla

Supreme Court (Patrika File Photo)

Supreme Court Report Criminal Cases Against MP-MLA: जयपुर: देश भर की विभिन्न अदालतों में पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ 4 हजार 442 मुकदमे चल रहे हैं। पिछले साल 1 हजार 243 मुकदमों का निस्तारण होने के बावजूद अब भी 519 मामले ऐसे हैं, जो 10 साल से भी अधिक समय से लंबित हैं।

बताते चलें कि पिछले साल पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ 1 हजार 050 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि राजस्थान में आठ साल बाद फिर से इस श्रेणी में लंबित मुकदमों का आंकड़ा 50 से नीचे आ गया है।

न्यायमित्र विजय हंसारिया ने पेश की रिपोर्ट

पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मुकदमों से संबंधित मामले में न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया की ओर से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से इस स्थिति का खुलासा हुआ। न्यायमित्र हंसारिया इस मामले में अब तक सुप्रीम कोर्ट में 22 रिपोर्ट पेश कर चुके हैं।

रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

  • 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले।
  • मौजूदा सांसदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 335।
  • पूर्व सांसदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 269।
  • मौजूदा विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 1 हजार 222।
  • पूर्व विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 1 हजार 339।
  • 700 ऐसे मामले हैं, जिनमें जांच अधूरी है।
  • 360 ऐसे मामले हैं, जिनमें तीन साल से अधिक समय से जांच अधूरी है।

राजस्थान में क्या है स्थिति?

  • हाईकोर्ट वेबसाइट के अनुसार लंबित कुल मामले 41।
  • जबकि न्यायमित्र की निजी जानकारी के अनुसार लंबित कुल मामले 49।

सारणी से समझें राजस्थान की स्थिति

वर्षलंबित मामले
दिसम्बर 201849
दिसम्बर 202156
नवम्बर 202257
जनवरी 202457
जनवरी 202553
जुलाई 202649

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग