जयपुर

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना

कड़ाके की सर्दी से लोगों को मामूली राहत मिली है। बीते 24 घंटे में रात के पारे की बात की जाए तो कई जगहों पर पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Feb 02, 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी से लोगों को मामूली राहत मिली है। बीते 24 घंटे में रात के पारे की बात की जाए तो कई जगहों पर पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिन का तापमान 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। माैसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ के चलते पहाड़ी इलाकाें से आ रही ठंडी हवाओं का असर कम हुआ है, ऐसे में तापमान में बढाेत्तरी दर्ज हुई और शीतलहर से राहत मिली है। जयपुर की बात की जाए तो बीते दिन सोमवार के साथ-साथ मंगलवार सुबह भी बीच-बीच में शीतलहर चलने के साथ ही गलन भरी सर्दी रही। आज का तापमान तीन डिग्री बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ओले-बारिश की संभावना:
मौसम विभाग के मुताबिक माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस से ऊपर बढ़कर बीती रात जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। बुधवार से प्रदेश में राज्य के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके असर से तीन फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने तथा उत्तरी भागों में कहीं-कहीं में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। गुरूवार को जयपुर, बीकानेर तथा भरतपुर संभाग के उत्तरी जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इससे फिर से सर्दी बढ़ने के आसार पूरी तरह से रहेंगे।

यहां पारा पांच डिग्री के आसपास दर्ज:
प्रदेश में बीते कई दिनों से मैदानी इलाकों में सबसे ठंडे रहे सीकर के फतेहपुर में पारे में बीते 48 घंटे में उछाल देखने को मिला है। फतेहपुर में बीती रात सोमवार का पारा 5.2 डिग्री दर्ज यिका गया। जोबनेर का बीती रात का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर, पिलानी, चूरू सहित अन्य जगहों का तापमान भी पांच डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

Published on:
02 Feb 2021 09:05 am
Also Read
View All