
Photo AI
Rajasthan Weather: जयपुर। प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी लौटने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
इधर आज यानी 15 मई को शाम सवा चार बजे मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे का बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत राजस्थान के तीन जिलों में बारिश की संभावना जताई ग्ई है।
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ में आगामी तीन घंटे में बारिश की संभावना है। वहीं चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तेज हवा चलेगी।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि 15 से 17 मई के बीच बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
15 मई को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 16 और 17 मई को भरतपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तेज गर्मी और लू के चलते लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Updated on:
15 May 2026 05:03 pm
Published on:
15 May 2026 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
