जयपुर

Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम, अगले 7 दिन में बढ़ेगी ठंड, जानें विभाग का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Forecast: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। उत्तरी हवाओं के असर से जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही हैं। रविवार को 12 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

less than 1 minute read
Dec 11, 2023
winter

Rajasthan Weather Forecast: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। उत्तरी हवाओं के असर से जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही हैं। रविवार को 12 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में रात का पारा 3.8 डिग्री पर आ गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। मौसम केंद्र जयपुर से अनुसार आगामी सात दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

हिमालय को प्रभावित करेगा विक्षोभ
मौसम केन्द्र के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है। जो सोमवार को हिमालय के क्षेत्र को प्रभावित करेगा। उसके प्रभाव से हिमालय में सर्दी बढ़ने पर प्रदेश के साथ उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ सकता है। प्रदेश में आने वाले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
जगह : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 1
अलवर : 7.8
पिलानी : 7.6
सीकर : 5.5
जैसलमेर : 9.4
जोधपुर : 9.6
चूरू : 7
गंगानगर : 9.8
संगरिया : 7
जालोर : 7.9
सिरोही : 7.7
फतेहपुर : 3.8

Published on:
11 Dec 2023 08:21 am