जयपुर

Weather Forecast : मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, कुछ देर में इन 14 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान के कुछ जिलों में शुक्रवार को मौसम बदला और बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारां, झालावाड़, पाली, अलवर और श्रीगंगानगर में अच्छी बारिश हुई।
less than 1 minute read
Jul 14, 2023
Rajasthan weather Forecast imd rain alert and monsoon update

Rajasthan Weather forecast : जयपुर। राजस्थान के कुछ जिलों में शुक्रवार को मौसम बदला और बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारां, झालावाड़, पाली, अलवर और श्रीगंगानगर में अच्छी बारिश हुई। झालावाड़ जिले में दो दिन से झमाझम बारिश का दौर जारी है। मनोहरथाना क्षेत्र में 60 मिमी बरसात हुई। परवन नदी में पहली बार उफान आया।

नदी के बीच स्थित प्राचीन स्थानेश्वर महादेव मंदिर पानी से घिर गया। जालमपुरा का नाला उफान पर होने से मनोहरथाना से जालमपुरा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया। बारां जिले में गुरुवार रात को सर्वाधिक बरसात 155 मिमी बरसात हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात 9 बजे से आगामी तीन घंटे तक पाली और भीलवाड़ा तेज बारिश होने की संभावना है। कोटा, बारां, झालवाड़, सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, जयपुर और चूरू जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

17 से फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अभी तक के पूर्वनुमान के अनुसार मानसून का अगला चरण 17 जुलाई से शुरू होगा। 17 से 20 जुलाई के बीच अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। वहीं शनिवार को अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Published on:
14 Jul 2023 09:35 pm