8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : राजस्थान में यहां जोरदार बारिश, नदियां उफान पर, कल इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून की गतिविधियों ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौसम बदल गया है और बारिश के आसार नजर आने लगे। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 14 Jul 2023, 7:39 PM IST

Weather Alert : Today heavy rain in rajasthan IMD Heavy rain alert in 7 districts tomorrow

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून की गतिविधियों ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौसम बदल गया है और बारिश के आसार नजर आने लगे। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा। वहीं शुक्रवार को झालावाड़ और बारां में बारिश हुई। झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र में 60 एमएम हुई। ऐसे में क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर रहे। परवन नदी में पहली बार उफान आया।

बारां व झालावाड़ में बरसे, परवन उफान पर
हाड़ौती अंचल में सावन में बारां व झालावाड़ में मेघ बरस रहे। जबकि कोटा व बूंदी में लोग बारिश का इंतजार है। झालावाड़ जिले में दो दिन से झमाझम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को झालावाड़, रायपुर, अकलेरा,रटलाई, पनवाड़, मनोहरथाना सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। शुक्रवार को जिले में सबसे ज्यादा बारिश मनोहरथाना क्षेत्र में 60 एमएम हुई। ऐसे में क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर रहे।

परवन नदी में पहली बार उफान आया। नदी के बीच स्थित प्राचीन स्थानेश्वर महादेव मंदिर पानी से घिर गया। जालमपुरा का नाला उफान पर होने से मनोहरथाना से जालमपुरा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया। वहीं मानपुरा नाला उफान पर होने से मनोहरथाना कॉलेज का रास्ता करीब तीन घंटे तक बंद रहा। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। स्कूल छात्र व शिक्षकों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा। झालावाड़ में 3.3, रायपुर में एक, बकानी में 4, अकलेरा में 6, मनोहरथाना में 60 एमएम बारिश दर्ज गई। जिले में अभी तक औसत बारिश 243.12 एमएम दर्ज की गई, वहीं गत वर्ष इस समय तक 317.19 एमए बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, Alert जारी

अन्ता में 155 व अटरु में 92 एमएम बरसात हुई
बारां जिले में शुक्रवार को दिनभर कही भी बरसात नही हुई, लेकिन गुरुवार रात्रि को कई क्षेत्रो में बरसात हुई है। वहीं शहर में शुक्रवार दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बरसात का दौर शुरू हुआ। जिले में गुरुवार रात को सर्वाधिक बरसात 155 एमएम बरसात हुई। वहीं अटरु में 92 एमएम, छीपाबड़ौद में 15, मांगरोल में 15,छबड़ा में 8 एमएम बरसात हुई।

कल इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।