जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 2 दिन इन जिलों में होगी बारिश! कब अलविदा कहेगा मानसून? जानें

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में अगले 2 दिन इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Sep 30, 2024
Feature image

राजस्थान में पश्चिम के बाद अब पूर्व से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून का आखिरी दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में पूर्वी राजस्थान से मानसून के अलविदा कहने की आशंका जाहिर की है। वहीं, विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद कई जगह पारा बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया। अब मौसम विभाग ने 30 सितंबर व 1 और 2 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

30 सितंबर को यहां बारिश का अलर्ट-

विभाग ने 30 सितंबर को सांचौर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, झालावाड, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, और भरतपुर जिले में बारिश (Rajasthan Rain) का अलर्ट जारी किया है।

1 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट-

वहीं, विभाग ने 1 अक्टूबर को सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

2 अक्टूबर को यहां होगी बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर को सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

Updated on:
30 Sept 2024 08:01 am
Published on:
30 Sept 2024 07:58 am