Rajasthan Rain: राजस्थान में पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम विभाग ने गुरुवार से बारिश का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। बुधवार को कुछ जिलों में बारिश का दौर चला। मौसम केन्द्र के अनुसार जैसलमेर, आंशिक बाड़मेर, जोधपुर जिले के बाद अब मानसून गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जालोर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो गया है।