
जयपुर। बीते पांच दिन से प्रदेश में डरवानी और तूफानी हवाएं चल रही हैं। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तेज रफ्तार से चल रही हवाओं और बिजली गिरने से अब तक प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
ऐसा ही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जोधपुर की नई सड़क पर स्थित कंट्रोल रूम के पास की सड़क का है। जिसमें स्कूटी पर जा रहे तीन युवाओं पर अचानक पेड़़ की बड़ी डाल आकर गिर जाती है। जिससे तीनोंं युवा स्कूटी सहित नीचे गिर जाते हैं। हादसे में तीनों युवाओं के चोट आती है। आस-पास के लोगों ने तत्काल मदद से उन्हें अस्पताल भेजा जाता है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते आगामी तीन दिनों तक राज्य में तेज रफ्तार अधंड, बादल गरजने के साथ बारिश और ओले पड़ने के आसार है। इस बिगड़ते मौसम के हाल को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें चित्तौड़गढ़, अलवर, चूरू, झंझुनू, बीकानेर, जयपुर, नागौर, टोंक, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झालावाड़, करौली, धौलपुर, बाड़मेर, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर, भरतपुर, बारां, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, श्रीगंगानगर, राजसमंद और सीकर जिले हैं।