जयपुर

Rajasthan Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी जारी रहेगी बारिश! IMD ने जारी कर दिया Latest ALERT

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2024, 12:12 PM IST
again rain

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। रात के वक्त हल्की ठंडक भी बढ़ रही है तो वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

8 और 9 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

मंगलवार 8 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बीकानेर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार 9 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में जयपुर, बीकानेर, और भरतपुर शामिल हैं। इन जिलों में कहीं कहीं हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
7 Oct 2024, 12:12 PM IST
Published on: