
Rajasthan weather update : जयपुर। राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। अब सर्दी के साथ घना कोहरा भी सता रहा है। राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में इसका असर दिखाई देगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार तीन दिन तक प्रदेश कोहरे की चपेट में रहेगा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा।
इसके अलावा 31 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहले सात दिन सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट होगी। रविवार को पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दिन में वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। अधिकतर जिलों में विजिबिलिटी 200 से 400 मीटर के बीच रही।
सबसे कम माउंट आबू में एक डिग्री तापमान
प्रदेश में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 और अलवर में 5.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 15 जगहों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
यह रहा न्यूनतम तापमान डिग्री से ल्सियस में
माउंट आबू : एक
भीलवाड़ा : 9
अलवर : 5.9
पिलानी : 6.5
सीकर : 7.5
चित्तौडगढ़ : 9.4
डबोक : 8.6
एरिन रोड : 8.6
चूरू : 7.3
गंगानगर : 9.3
अंता बारां : 7.7
संगरिया : 7.8
सिरोही : 7.1
फतेहपुर : 4.2
करौली : 7.9