जयपुर

Weather Update: राजस्थान में यहां माइनस एक डिग्री पहुंचा पारा, 23 दिसंबर से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Rajasthan Weather Forecast : सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
less than 1 minute read
• •
Dec 17, 2023
weather_update_2.jpg

Rajasthan Weather forecast : जयपुर। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार को न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान फिर माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले भी आबू में पारा माइनस में जा चुका है। वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, मैदानों, जलाशयों के किनारों, सोलर प्लेटों आदि पर रात को पड़ी ओस से बर्फ की परत जम गई। प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तरी हरियाणा और उत्तर-हरियाणा पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्र पर है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 22 दिसंबर से प्रभावित करने की संभावना है। ऐसा होने पर हिमालय में सर्दी बढ़ेगी और उसका प्रभाव प्रदेश पर भी पड़ सकता है।

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

जगह : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू : माइनस एक
अलवर : 7
पिलानी एयरपोर्ट : 8.4
सीकर : 8.5
चित्तौडगढ़ : 10
डबोक : 9.2
जैसलमेर : 9.8
चूरू : 8.2
गंगानगर : 8.5
धौलपुर : 9.8
अंता बारां : 9.3
संगरिया : 6.3
जालोर : 9.3
सिरोही : 6.9
फतेहपुर : 5.4
करौली : 8.4

Updated on:
17 Dec 2023 08:45 pm
Published on:
17 Dec 2023 08:45 pm