जयपुर

Rajasthan Weather Update: शेखावाटी अंचल माउंटआबू से ज्यादा सर्द.. फतेहपुर @-01 डिग्री सेल्सियस

Weather Update Today : सीकर माउंटआबू से ज्यादा सर्द रहा। गुलाबी नगर में भी बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात में पारा 0.4 डिग्री गिरकर 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2024, 10:17 AM IST
Feature image

जयपुर। प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू होते ही पारा भी गोते लगाने लगा है। बीती रात शेखावाटी अंचल माउंटआबू से ज्यादा सर्द रहा और रात में पारा जमाव बिंदू से नीचे लुढ़क गया। जिसके चलते खेत खलिहानों में सुबह बर्फ की हल्की चादर बिछी नजर आई। राजधानी जयपुर में इस सीजन में बीती रात सबसे सर्द रही और गलनभरी सर्दी से लोग बेहाल रहे।

जयपुर- दौसा भी सर्द

जयपुर जिले में भी बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। हालांकि रात में पारा 0.4 डिग्री गिरकर 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन शहरवासी गलनभरी सर्दी से बेहाल रहे। जिले के बाहरी इलाकों में भी पारे में आई गिरावट के कारण हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर रहा। जिले के जोबनेर कस्बे में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दौसा जिला भी अब शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिले का आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ग्रामीण इलाकों में लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

इन जिलों में शीतलहर का जोर

प्रदेश के 17 जिलों में आज शीतलहर चलने और दिन व रात के तापमान में गिरावट होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। अजमेर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में अगले तीन दिन शीतलहर चलने व पारे में गिरावट होने की चेतावनी मौसम केंद्र ने दी है। प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक शीतलहर चलने पर सर्दी के तेवर तीखे रहने का अनुमान है। आज प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का दौर जारी रहने की आशंका है। हालांकि कुछ जिलों में अगले 24 घंटे बाद शीतलहर से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

कहां कितना रात में पारा

सीकर 1.5, चूरू 1.8, संगरिया 2.5, पिलानी 2.8, माउंटआबू 3.0, करौली 3.3, सिरोही 3.3, अंता बारां 5.0, अलवर 5.0, डबोक 5.6, श्रीगंगानगर 5.2, भीलवाड़ा 5.6, धौलपुर 6.4, जैसलमेर 7.4, जालोर 7.6, कोटा 7.7 जयपुर 8.0, अजमेर 8.2, डूंगरपुर 8.8, फलोदी 10.2, जोधपुर 10.5 और बाड़मेर में 10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Updated on:
11 Dec 2024, 10:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर