23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Cold Weather: मरूधरा में शीतलहर की एंट्री से छूटी कंपकंपी, जानिए रात में कहां कितना लुढ़का पारा

कई जिलों में शीतलहर का दौर शुरू होने के साथ ही पारे ने गोता लगाया और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री तक गिरावट होने से सुबह लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 9 Dec 2024, 11:13 AM IST

Rajasthan Weather Alert

Rajasthan Weather Alert

जयपुर। हिमालय के तराई इलाकों में बदले मौसम के मिजाज का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में अब नजर आने लगा है। बीती रात से कई जिलों में शीतलहर का दौर शुरू होने के साथ ही पारे ने गोता लगाया और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री तक गिरावट होने से सुबह लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। हिल स्टेशन माउंट आबू से लेकर शेखावाटी अंचल, भीलवाड़ा, करौली, जालोर समेत कई जिलों में पारे में तेजी से गिरावट होने पर हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर दिखाई दिया है।

फतेहपुर माउंटआबू से ज्यादा सर्द
शीतलहर के शुरू हुए दौर के कारण शेखावाटी अंचल में रात में पारा करीब 5 डिग्री तक लुढ़क गया। अंचल का फतेहपुर कस्बे में बीती रात पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो हिल स्टेशन माउंट आबू के न्यूनतम तापमान से भी कम रहा है। माउंटआबू में बीती रात पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम
प्रदेश के 15 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने पर मौसम का मिजाज सर्द रहा। बीती रात से प्रदेश में तेज गति से चली उत्तरी हवाओं के असर से पारा लुढ़का और हवा में गलन महसूस हुई। मैदानी इलाकों में भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पिंकसिटी में 3 डिग्री लुढ़का पारा
राजधानी जयपुर में भी उत्तरी हवा के असर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और पारा करीब 3 डिग्री तक लुढ़क कर 10.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। हवा में सापेक्षित आर्द्रता करीब 63 फीसदी रहने के कारण सुबह सूर्योदय तक लोगों को गलन वाली सर्दी महसूस हुई। हालांकि सूर्योदय के बाद लोगों को सर्दी से आंशिक राहत मिली।

अगले तीन दिन मौसम सर्द
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन में कड़ाके की सर्दी का दौर सक्रिय रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की आशंका है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में सुबह शाम में हल्की धुंध छाने की भी संभावना है। रात के अलावा दिन में भी तापमान सामान्य या उससे कम रहने के आसार हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
माउंटआबू- 4.8
भीलवाड़ा- 5.0
डबोक- 5.2
चित्तौड़गढ़- 6.0
अंता बारां-6.3
करौली- 6.4
जालोर- 6.7
संगरिया- 7.0
पिलानी- 7.0
सीकर- 7.0
चूरू- 7.3
अलवर- 8.2
जैसलमेर- 8.2
बीकानेर- 8.4
श्रीगंगानगर- 8.7
अजमेर-10.2
फलोदी- 10.2
जयपुर- 10.3
बाड़मेर- 12.0

  • डिग्री सेल्सियस में

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग