राजीव गांधी जयंती 2019 : बोले सीएम गहलोत, आईटी क्रांति में रहा बड़ा योगदान
देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न दिवगंत राजीव गांधी ( Former Prime Minister Rajeev Gandhi ) की 75 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें देशभर में याद किया गया है। कांग्रेस की ओर से राजीव की याद में कई कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहा है। जयपुर स्थित बिडला सभागार में राजीव गांधी जयंती ( Rajeev Gandhi 75th Birth Anniversary ) समारोह में सीएम गहलोत ने कहा राजीव गांधी का भारत निर्माण में बड़ा योगदान रहा है।
राजीव गांधी की जयंती को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनकी सोच युवा भारत और 21वीं सदी के लिए थी। इसीलिए उन्होंने मिशन मोड पर विकास के लिए काम किए। उसी का परिणाम है कि आज देश के चहुंओर विकास है। देश में आईटी की क्रांति उनकी बदौलत हुई है।
डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। बहुत कम समय में राजीव ने देश की तरक्की के लिए जो बड़ा योगदान दिया है।
तेज धमाके के बीच राजीव गांधी का हुआ निधन
20 अगस्त, 1944 को जन्में राजीव गांधी इन्दिरा गांधी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दोहिते थे। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वे भारी बहुमत के साथ देश के छठे प्रधानमंत्री बने। वर्ष 1989 के आम चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक बम विस्फोट में राजीव गांधी का निधन हो गया था।