जयपुर

Rajasthan News : 10 या 20 हज़ार नहीं, 56 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड !

Rajasthan News : 10 या 20 हज़ार नहीं, 56 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड !
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2023, 11:51 AM IST
Rajiv Gandhi Grameen Shehri Olympics in Rajasthan latest news

जयपुर।

राजस्थान में एक ऐसा खेल आयोजन होने जा रहा है जिसमें एक साथ लगभग 56 लाख खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ख़ास बात ये है इतने बड़े पैमाने पर होने वाला आयोजन राज्य सरकार करवाने जा रही है जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नामित करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

5 अगस्त से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

'राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक' नाम से खेलों के महाकुंभ का आयोजन 5 अगस्त से शुरु होगा। 18 सितंबर तक जारी रहने वाले इस खेल आयोजन में कुल पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या लगभग 56 लाख है।

इन खेलों में दिखाएंगे दमखम

ग्रामीण-शहरी ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ी कबड्डी, टेनिस-बॉल क्रिकेट, बास्केटबॉल, रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शूटिंग बॉल, एथलेटिक्स सहित कुछ अन्य खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएँगे।

सीएस की तैयारी बैठक, दिए दिशा-निर्देश

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक ली। उन्होंने इस आयोजन को वृहद एवं रचनात्मक तरीके से महंगाई राहत कैंप की तर्ज पर बेहतर और भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर इस आयोजन का पर्याप्त प्रचार- प्रसार किया जाए, साथ ही सम्बंधित विभागों और सभी जिलाधिकारी को तालमेल के साथ इस आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित किया जाए। साथ ही इस खेल आयोजन को आमजन के साथ जोड़ने पर भी फोकस किया जाए।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

सीएस उषा शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का स्तर इतना वृहद और व्यापक होना चाहिए कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित करवाया जा सके। उन्होंने अफसरों से कहा कि यह आयोजन ऐसा हो कि केवल राज्य तक ही नहीं बल्कि देश- विदेश तक इसकी गूंज स्थापित हो सके।

ये होंगे इनाम

राज्य स्तर पर जो टीमें जीतेंगी, उनके गांवों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से 50-50 लाख रूपये की राशि से खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। इसी प्रकार, जो खिलाड़ी राज्य स्तर पर चैम्पियन बनेंगे उन्हें होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। खिलाड़ियों को राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश में प्राथमिकता मिले, ऐसी योजना बनाई जाएगी। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं तहसील स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मैडल्स व सर्टिफिकेट दिये जाएंगे। वहीं, खेलों में भाग लेने वाले सभी लगभग 56 लाख खिलाड़ियों को टी-शर्ट्स उपलब्ध करवाई जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर