जयपुर

Rajasthan News : राजसमंद में 12 मोर, 12 तीतर सहित कई पक्षियों की अचानक मौत, किसानों में फैली अफरातफरी

Rajasthan News : राजसमंद के कुंवारिया के समीपवर्ती अकोदिया के खेड़ा गांव में रविवार को एक खेत में एक दर्जन से अधिक मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के अलावा एक दर्जन से अधिक तीतर, राम चिड़िया, चूहे की मौत हो गई। मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। किसानों में अफरातफरी देखी गई।

less than 1 minute read
Rajasthan News : राजसमंद में 12 मोर, 12 तीतर सहित कई पक्षियों की अचानक मौत, किसानों में फैली अफरा-तफरी

Rajasthan News : राजसमंद के कुंवारिया के समीपवर्ती अकोदिया कि खेड़ा गांव के निकट रविवार को दिन में एक खेत में एक दर्जन से अधिक मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के अलावा खेत के पास ही एक दर्जन से अधिक तीतर, राम चिडिय़ा, चूहे आदि भी मृत अवस्था में मिले। सूचना पर कुंवारिया थाना पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिर वहां स्थिति का जायजा लिया। मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। किसानों में अफरातफरी देखी गई।

जहरीला बीज खाने से पक्षियों की मृत्यु होने की आशंका

पुलिस ने बताया की ग्रामीणों की सूचना मिलते ही कुंवारिया थाना पुलिस (राजसमंद) मौके पर पहुंची। एएसआई उदय लाल गुर्जर, पुलिस वाहन के पायलट लक्ष्मण सिंह राजपूत, कुंवारिया नायब तहसीलदार ललित यादव, पटवारी अंशुमान सिंह, स्वीटी शर्मा, वन विभाग के वनपाल अशोक वैष्णव, वनरक्षक सुरेशचंद्र खटीक, प्रदीप कुमावत, घनश्याम पूर्बिया, कैलाश कुमावत, पशु चिकित्सक कांतिलाल बामणिया, इन्द्रजीन धानका आदि मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पाया कि खेतों में बुवाई में प्रयोग किए गए कीटनाशक दवाओं से उपचारित जहरीला बीज खाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य पक्षियों की मृत्यु होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मृत्यु की वजह

राजस्थान के वन विभाग की गश्ती टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोरों को खेतों से उठाकर वाहन में रखा और बिनोल वन चौकी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु के कारणो का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -

Published on:
08 Jul 2024 04:39 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर