Good News : राजस्थान में 6 मेडिकल कॉलेज में दाखिले और पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान में 6 मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) की मंजूरी मिल गई है। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने सक्षम स्तर की अप्रूवल जारी कर दी है। लिहाजा सत्र 2024-25 के लिए दाखिले और पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। एनएमसी ने राजस्थान में छह मेडिकल कॉलेज बांसवाड़ा,सवाईमाधोपुर, नागौर, झुंझुनूं, बारां, कोटा सहित पांच और देशभर के 113 संस्थानों के लिए अप्रूवल दे दी है।