जयपुर

रक्षा बंधन पर सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा, बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Raksha-bandhan Festival 2019 : रक्षा बंधन के अवसर 15 अगस्त को रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं और बालिकाओं को दी बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात
less than 1 minute read
Aug 09, 2019
Raksha-bandhan
रक्षा बंधन पर सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा, बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

जयपुर. रक्षा बंधन ( Raksha-bandhan Festival 2019 ) के अवसर 15 अगस्त ( 15 August ) को रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क ( free travel for women in Bus ) बस यात्रा की सौगात देगा। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार राजस्थान रोडवेज द्वारा बसों में राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलŽध कराई जाएगी। निशुल्क बस यात्रा के लिए रोडवेज ने अग्रिम आरक्षण की सुविधा दी है।

रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशभर में महिलाओं व बालिकाओं को राजस्थान रोडवज द्वारा संचालित सभी साधारण और ए€सप्रेस बसों में (वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचािलत बसों को छोड़कर ) राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलŽध कराई जाएगी। बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी।

सज गए बाजार

भाई औरर बहन के प्यार के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन को लेकर जयपुर के बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। रंग बिरंगी राखियों से बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। राखियां खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ खूब देखी जा रही है।

राखी के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन मांगती है। भाई काे राखी बांधने के बाद बहन उसके माथे पर तिलक लगाकर आरती करती है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक, ऐसा करने से भाई-बहन का रिश्ता अटूट हो जाता है।

Published on:
09 Aug 2019 03:06 pm