जयपुर

जेडीसी से मिले व्यापारी, बढ़ी राहत की उम्मीद

4000 रुपए प्रति माह पार्किंग शुल्क को लेकर हो रहा है विरोध
less than 1 minute read
Dec 20, 2018
0001
जेडीसी से मिले व्यापारी, बढ़ी राहत की उम्मीद

जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जेडीए आयुक्त वैभव गालरिया से मुलाकात की। इस मौके पर व्यापारियों ने जेडीसी से अनुरोध किया कि जनहित में वह रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग के मासिक पास का शुल्क न बढ़ाएं। अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि इस पार्किंग से परकोटे से सटे मुख्य बाजारों में पार्किंग भार कम होता है। यदि कीमतें बढ़ी तो स्थानीय लोगों के सामने वाहन खड़ा करने की दिक्कत होगी।


महामंत्री सुरेंद्र बज और एमआइ रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने वर्तमान दरों को ही यथावत रखने का अनुरोध किया। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश केडिय़ा ने कहा कि जेडीसी ने मूल्यवृद्धि न करने को आश्वस्त किया है। जेडीसी ने बताया कि इस मामले में संबंधित अधिकारी को बता दिया गया है, जो बेहतर होगा वो निर्णय लिया जाएगा।


गौरतलब है कि जेडीए ने रामनिवास पार्किंग के मासिक पास 1500 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए कर दिया है। नई दरें एक जनवरी से लागू करने की बात जेडीए कर रहा है। इसको लेकर व्यापारियों और परकोटा के लोगों का विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि मासिक पास की दरों में तो गाड़ी की किश्त तक दी जा सकेगी।

Published on:
20 Dec 2018 12:01 am