जयपुर

पड़ोसी की डोली नियत, किशोरी को जबरन सुनसान जगह ले जाकर करने लगा ऐसी हरकत

चौदह वर्षीय किशोरी बाजार से घर आ रही थी...
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2018, 1:32 PM IST
rape

जयपुर। राजधानी जयपुर में महिला उत्पीडऩ का एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक किशोरी ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। रामगंज थाना इलाके में एक किशोरी ने पड़ोसी

युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। किशोरी के अनुसार, आरोपित किशोरी को पकडक़र सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

बाजार से घर आ रही थी किशोरी
पुलिस के अनुसार चारदरवाजा निवासी चौदह वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर आ रही थी। इसी दौरान पड़ोसी हरिश सोयल ने उसे रोका और पकडक़र सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पर आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ कर गलत काम करने की कोशिश की।


किशोरी के चिल्लाने पर बदमाश पकड़े जाने के डर से उससे मारपीट कर भाग निकला। घर पहुंच कर पीडि़़ता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: