श्री गंगानगर

टॉफी के बहाने छह साल की मासूम से दुष्कर्म

टॉफी खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Feature image

टॉफी खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। समेजा कोठी पुलिस ने पीडि़ता की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी विश्वजीत ने बताया कि मासूम की मां ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वह बुधवार दोपहर स्कूल से घर चाय पीने के लिए आई थी। उसी समय आरोपित 30 वर्षीय हरदीपसिंह उसे टॉफी खिलाने का प्रलोभन देकर घर से अपने साथ ले गया। जब वह बाहर से लौटकर घर आई तब बच्ची घर में मौजूद नहीं थी। उसकी तलाश की तो पड़ोस के बच्चों ने बताया कि आरोपित परिवादिया की पुत्री को खेतों की तरफ लेकर गया है। जब परिवादिया बच्ची की तलाश करते हुए सरसों के खेतों की ओर पहुंची तब उसे बच्ची और आरोपी मिल गए। आरोपित परिवादिया को देखकर भाग गया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपित पर बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर अलग रह रही है। पुलिस के अनुसार आरांेपित नशेड़ी प्रवृति का है। वारदात के बाद से वह फरार है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।


Published on:
11 Feb 2016 12:32 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर में नकली सैन्य वर्दी सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 1,000 मीटर कपड़ा जब्त, कई दुकानों पर हुई छापेमारी

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस