India Pakistan Border Heroin Packets Dropped: श्रीगंगानगर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर अंदर श्रीकरणपुर क्षेत्र के चक 23 ओ की रोही में पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। मादक पदार्थ के दो पैकेट सरसों की फसल के बीच एक खेत में मिले। पैकेटों की बनावट के आधार पर इनके ड्रोन से गिराए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।