जयपुर

एक अंश में आज बेहद करीब आएंगे चंद्रमा और शुक्र ग्रह, एक राशि में आने से आसमान में दिखेगा अदभूत नजारा

Moon and Venus Will Come Closer Today : मन की शांति और सुख समृद्धि का कारक ग्रह चंद्रमा और शुक्र मंगलवार को एक साथ एक राशि में आकाशीय मंडल में नजर आएंगे।
less than 1 minute read
May 23, 2023
fr_q2liwyaajonm.jpg
चंद्रमा और शुक्र मंगलवार को एक साथ एक राशि में

Moon and Venus Will Come Closer Today : मन की शांति और सुख समृद्धि का कारक ग्रह चंद्रमा और शुक्र मंगलवार को एक साथ एक राशि में आकाशीय मंडल में नजर आएंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक दोनों ग्रहों के मिथुन राशि में रहने तथा एक-दूसरे से करीब 24 डिग्री की दूरी पर विचरण के चलते यह अद् भुत संयोग बना है। शाम 6.15 बजे से यह आकाशीय मंडल में एक-दूसरे के करीब नजर आएंगे। मौसम साफ रहने पर यह नजारा सामान्य आंखों से दिखाई देगा।

ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुक्र ग्रह चंद्रमा से 2.2 डिग्री दक्षिण में दिखाई देगा। शाम 7.07 बजे से रात 10.30 बजे तक शुक्र ग्रह के चंद्रमा से थोड़ा नीचे दक्षिण की ओर आने पर चंद्रमा—शुक्र अगल-बगल में दिखाई देंगे। हालांकि सोमवार को भी यह नजारा आकाशीय मंडल में कुछ देर के लिए ही दिखाई दिया।


यह रहेगा असर

ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मिथुन राशि में दोनों ग्रहों की युति होने से आगामी दिनों में बाजार में खादयान्न, तेल, घी में मंदी का दौर रहेगा। मौसम में विशेष उथल-पुथल रहेगी। आंधी के योग बनेंगे। गर्मी तेज रहने के साथ ही उमस से आमजन को परेशान रहना पड़ेगा।

शुक्र ग्रह सबसे चमकदार

ज्योतिषाचार्य पं.राजेंद्र शर्मा के मुताबिक शुक्र ग्रह को 'सुबह का तारा' कहा जाता है और यह ग्रह सबसे हमेशा चमकदार रहता है। चंद्रमा की शुक्र ग्रह के साथ युति होने पर व्यक्ति का मन रचनात्मक कार्यों की ओर आकर्षित होगा।

Published on:
23 May 2023 07:45 am