जयपुर

RAS Exam : चूक मत जाना ! आरएएस परीक्षा के आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बहुत ही नजदीक

RAS Application Deadline : पिछली परीक्षा वर्ष 2023 के दौरान 6 लाख 97 हजार, 51 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में आवेदन किया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली आरएएस परीक्षा में भी सात लाख से भी अधिक आवेदन आ सकते हैं। लेकिन अब केवल दो दिन बचे हैं। अभी तक पांच लाख का भी आंकड़ा नहीं छुआ है।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2024, 2:30 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2024 में अब तक 4.40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन भर चुके हैं। परीक्षा के आवेदन 18 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। ऐसे में फार्म भरने में अब बहुत ही कम समय बचा है।

2 फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के आवेदन 19 सितम्बर से भरने शुरू हुए। ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। राज्य सेवा में 346 और अधीनस्थ सेवा में 387 पद (कुल 733) शामिल किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को होगी। आयोग सिलेबस जारी कर चुका है।

पिछली बार सात लाख आए थे आवेदन, इस बार कितने?
आएएस परीक्षा की प्रारम्भिक परीक्षा में पिछली परीक्षाओं के दौरान आए आवेदनों की बात करें तो अब तक सर्वाधिक करीब सात लाख तक आवेदन भरे जा चुके है। पिछली परीक्षा वर्ष 2023 के दौरान 6 लाख 97 हजार, 51 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में आवेदन किया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली आरएएस परीक्षा में भी सात लाख से भी अधिक आवेदन आ सकते हैं। लेकिन अब केवल दो दिन बचे हैं। अभी तक पांच लाख का भी आंकड़ा नहीं छुआ है। ऐसे में एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस बार पिछली परीक्षा से भी कम आवेदन आ सकते हैं।

पिछली आरएएस परीक्षाओं में आवेदन

2012- 1 लाख 74 हजार

2013- 2 लाख 65 हजार

2016- 4 लाख 15 हजार

2018- 4 लाख 98 हजार

2021- 5 लाख 97 हजार

2023- 6 लाख 97 हजार 51

यह भी पढ़े :

Updated on:
16 Oct 2024, 2:30 PM IST
Published on: