जयपुर

रावण की आंख से निकलेगी खून की ज्वाला

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में भी 105 फुट के रावण और 90 फुट के मेघनाद के पुतले का होगा दहन
less than 1 minute read
Oct 19, 2018
rawan mandi at kisan dharm kata mansarovar
rawan


- आदर्श नगर के दशहरा मैदान में भी 105 फुट के रावण और 90 फुट के मेघनाद के पुतले का होगा दहन
जयपुर।
धार्मिक नगरी छोटी काशी कहे जाने वाले जयपुर शहर के आदर्श नगर में आज रावण का अहंकार चूर-चूर होगा। आदर्श नगर के दशहरा मैदान में भी 105 फुट के रावण और 90 फुट के मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान रावण की आंखों से खून की जवाला फूटती नजर आएगी वहीं मुंह से आतिशी चिंगारियां निकलती दिखेगी। यही नहीं यहां रावण दहन से पहले रंग बिरंगी आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी जिसमें आसमान से फूटते झरने, गोल घूमती चकरियां आदि प्रमुख होंगे। रावण दहन शाम 7.30 बजे होगा। कार्यक्रम संयोजक राजीव मनचंदानी ने बताया कि रावण दहन से पहले दोपहर बाद आदर्श नगर स्थित श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें लवाजमे के साथ भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूप शामिल होंगे। इसमें राम दरबार, श्रीनाथ जी की झांकी भी शामिल होगी।

Published on:
19 Oct 2018 12:35 am