जयपुर

RBI ने जारी की 100 रुपए के नोट की पहली तस्वीर, पढ़ें क्या है सौ के नए नोट की ख़ासियत

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 1:08 AM IST
100 rupee new note
100 Rupee New Note

जयपुर ।

देश में नोटबंदी के बाद हुए बड़े बदलावों में करेंसी चेंज होना भी शामिल था। नोटबंदी के बाद से ही पहले बाजार में 500 और 2000 रुपए के नए नोट बाजार में आए। फिर 200,50 और 10 रुपए के नए नोट भी बाजारों में आए और अब भारतीय रिजर्व बैंक 100 रुपए का नया नोट लाने की तैयारी में हैं। हाल ही में rbi ने 100 रुपए का नया नोट बाजार में लाने की आधिकारिक घोषणा भी की है। RBI जल्द ही 100 रुपये का नया नोट सर्कुलेशन में भेजने वाला है।

आपको बता दें कि 100 रुपए के नए नोट की घोषणा के साथ भारतीय रिजर्व बैंक ने सौ के नए नोट की पहली तस्वीर भी साझा की है। ये तस्वीर आरबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर पर साझा की है।

क्या होगा 100 रुपये के नोट में खास?

बता दें कि 100 रुपये का नया नोट बैंगनी रंग का होगा। नए नोट की सीरीज भी बाजार में आ चुके बाकी (500,200,50) नोटों के जैसी ही होगी। इन नोटों पर '2016' प्रिंट होगा। 100 रुपए के नोट की विशेष बात यह है कि नोट के पीछे गुजरात की रानी की वॉव का फोटो लगा होगा। गौरतलब है कि गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव ( बावड़ी) को यूनेस्को ने 2014 में विश्व विरासत स्थल में शामिल किया था। इस बावड़ी को सन 1063 में गुजरात के शासक भीमदेव सोलंकी प्रथम की स्मृति में उनकी पत्नी रानी उदयमति ने बनवाया था।

नोट का साइज 66mm x 142 mm रखा गया है। इन्हीं सब सूचनाओं के साथ रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि नए नोट के बाजार में आने से पुराने नोट के चलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा 100 रुपये के पुराने नोट भी चलन में बने रहेंगे।


नए सुरक्षा फीचर

नए नोट में सामान्य सुरक्षा फीचर के साथ-साथ लगभग एक दर्जन नए सूक्ष्म सुरक्षा फीचर भी जोड़े गए हैं। इन्हें सिर्फ अल्ट्रावायलेट रोशनी में ही देखा जा सकेगा। मैसूर में जो शुरुआती नमूने छापे गए थे, उनमें विदेशी स्याही का उपयोग हुआ था। देवास में देशी स्याही के प्रयोग के चलते प्रोटोटाइप से हूबहू रंग मिलान करने में आई शुरुआती दिक्कत भी हल कर ली गई है।

Updated on:
20 Jul 2018, 1:08 AM IST
Published on: