जयपुर

आरबीआइ की नई सुविधा, राजस्थान की जनता भी डाक से भेज सकेगी 2000 के नोट

RBI New Facility : आरबीआइ की नई सुविधा। राजस्थान की जनता को मिला एक मौका। अब जनता अपने 2,000 रुपए के नोट बैंक खातों में जमा कराने के लिए डाक सेवा के जरिए आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकती है।
2 min read
election_commission_1.jpg
Rs 2000 notes

राजस्थान की जनता को परेशानियों से बचने के लिए आरबीआइ की नई पहल। अब आम जनता 2,000 रुपए के नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए एक फॉर्म के साथ बीमाकृत डाक के जरिए रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजे जा सकते हैं। फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर रकम खाते में जमा हो जाएगी। rbi के क्षेत्रीय कार्यालयों से दूर रहने वाले लोगों के लिए आसान विकल्प है। आरबीआइ के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी. ने कहा, यह लोगों को शाखाओं तक जाने और कतार में लगने की परेशानियों से बचाएगा। उन्होंने कहा कि आरबीआई अपने संचार में अपने कार्यालयों में विनिमय सुविधा के अलावा इन दो विकल्पों को फिर शामिल कर रहा है।

19 मई को आया था आदेश

आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इन नोटों को बैंकों में जमा करने के साथ अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदलने की सुविधा लोगों को दी गई थी। इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपए मूल्य के कुल नोट में से 97 प्रतिशत से अधिक नोट अब वापस आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें

सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं यह सुविधा

इन नोटों को बदलने या बैंक खातों में जमा कराने की समय सीमा पहले 30 सितंबर थी। बाद में इसे 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई। बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं। अब आठ अक्टूबर से व्यक्तियों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने या उनके बैंक खातों में समतुल्य राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें - Railways Big News : शनिवार-रविवार को जयपुर जंक्शन नहीं आएगी 13 ट्रेन, जानें नाम

Updated on:
03 Nov 2023 01:44 pm
Published on:
03 Nov 2023 01:43 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार