25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें

BJP Third List important things : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट घोषित हो गई है। इस लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भाजपा की तीसरी लिस्ट की अहम बातें जानें ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Nov 2023, 5:41 PM IST

bjp_1_1.jpg

BJP

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। सिर्फ 22 दिन ही बाकी हैं। राजस्थान की भाजपा की बहुप्रतीक्षित तीसरी लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में राजस्थान की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा से भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ टिकट दिया है। इस लिस्ट में सात महिलाओं को शामिल किया गया है।

भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें।
- जयपुर की हवामहल सीट से बाल मुकुंद आचार्य को टिकट।
- विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया गया।
- अलवर के रामगढ़ से ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को टिकट दिया गया है।
- अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को टिकट मिला है। बेटे मोहित यादव भी दावेदार थे।
- भरतपुर के नदबई से नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को टिकट दिया गया है।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।
- टोंक सीट पर सचिन पायलट से अजित सिंह मेहता करेंगे मुकाबला।
- भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को खंडेला से टिकट दिया गया। मील सचिन पायलट के बेहद खास हैं।
- जालोर जिले की भीनमाल सीट से पूराराम और रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल को बनाया प्रत्याशी।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल का टिकट कटा, उनकी जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया।
- तीसरी लिस्ट में सात महिलाओं को टिकट दिया गया। इनमें तीन महिलाएं एससी हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : साध्वी अनादि सरस्वती कौन हैं जानें? क्यों हुई भाजपा से बागी

दो लिस्टों में 124 उम्मीदवार घोषित किए

इससे पूर्व भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इससे पूर्व पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने कुल 124 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य में कुल 200 सीट हैं, जिनके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट घोषित, हॉट सीट सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ देंगे सीएम अशोक गहलोत को चुनौती