RBSE Commerce 12th Result 2026 Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं वाणिज्य वर्ग का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से जारी किया। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
RBSE 12th Commerce Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अब राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से परिणाम ऑनलाइन जारी किया है, जिससे प्रदेशभर के विद्यार्थी घर बैठे ही अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं वाणिज्य वर्ग का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बारहवीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। परीक्षा के बाद महज 20 दिन में परिणाम जारी कर बोर्ड ने रिकॉर्ड कायम किया है।
वाणिज्य वर्ग का कुल परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। उच्च माध्यमिक वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में इस वर्ष 30,798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,580 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 94.04 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 92.82 प्रतिशत दर्ज किया गया। वाणिज्य वर्ग में 20,666 छात्रों में से 13,976 छात्र तथा 9,914 छात्राओं में से 8,096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 6194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर राज्यभर के 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
वर्ष - वाणिज्य (Commerce)
2026 - 93.64
2025 - 99.07%
2024 - 98.95%
2023 - 96.60%
2022 - 97.53%
2021 - 99.73%
2020 - 96.49%