श्री गंगानगर

पुरी बने आरसीए के प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आरबी पुरी गुट का वर्चस्व एक बार फिर साबित हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2016, 9:33 PM IST
Feature image

राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आरबी पुरी गुट का वर्चस्व एक बार फिर साबित हो गया। रविवार को जयपुर के महावीर स्कूल में सम्पन्न चुनाव में 28 वर्ष से प्रदेशाध्यक्ष पद पर काबीज आरबी पुरी को फिर निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया गया। उनके सामने इस पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले दो अन्य दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद पुरी को फिर निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया। अन्य पदों पर भी पुरी गुट हावी रहा। इनमें बिन्दू भंडारी उपाध्यक्ष, धनपत सेठिया सचिव व राजकुमार जैन को सह सचिव चुने गए। चुनाव में भाग लेने के लिए जिले के केमिस्ट भी बड़ी संख्या में जयपुर पहुं़चे।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन