बिलासपुर

हरी झंडी मिली, अब होगा काम

अटरू से गऊघाट होते हुए खानपुर-झालावाड़ तक का सफर करने में आने वाले दिनों में परेशानी दूर होगी। 

less than 1 minute read
Feb 20, 2016
अटरू से गऊघाट होते हुए खानपुर-झालावाड़ तक का सफर करने में आने वाले दिनों में परेशानी दूर होगी।

सरकार की ओर से अटरू-बडौरा-खानपुर सड़क को टू-लेन बनाने के लिए 52 करोड़ 85 लाख रुपए की मंजूरी के बाद टैंडर कर एपु्रवल के लिए चीफ इंजीनियर कार्यालय भेजे गए थे। वहां से हरी झंडी मिलने के साथ ही निर्माण के कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

सिंगल से टू-लेन
जिले का यह मार्ग अभी सिंगल लेन हैं एवं अरसे से खस्ताहाल भी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूत्रों ने बताया कि करीब 28 किलोमीटर लम्बाई में टू-लेन सड़क (सात मीटर चौड़ी) का निर्माण किया जाएगा। अटरू से गऊघाट तक साढ़े 12 किलोमीटर एवं गऊघाट से जिला सीमा सीमा तक 16 किलोमीटर लम्बाई में सड़क निर्माण होगा।

नदी पर ब्रिज
निर्माण के तहत भूपसी नदी पर ब्रिज भी बनेगा। अभी नदी पर छोटी पुलिया होने से बारिश में बहाव के कारण रास्ता अवरूद्ध हो जाता है।

वर्षों से थी नवीनीकरण की दरकार
इस मार्ग की सड़क का निर्माण कई वर्षों पूर्व हुआ था। तब से अब तक मरम्मत कराकर ही काम चलाया जा रहा है। निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील माथुर ने बताया कि ऊपर से एपु्रवल के बाद कार्यादेश भी जारी हो गए हैं। काम लगभग शुरू भी हो गया है। पूरा होने में सालभर लगेगा।
Published on:
20 Feb 2016 02:09 am
Also Read
View All