जोधपुर

मृतक कैंटर चालक और खलासी की हुई पहचान

नेशनल हाइवे स्थित गांव 22 एमएल के पास कैंटर, कार और ट्रक में हुए हादसे में मारे गए चालक और खलासी का पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2016, 12:34 PM IST
Feature image

नेशनल हाइवे स्थित गांव 22 एमएल के पास कैंटर, कार और ट्रक में हुए हादसे में मारे गए चालक और खलासी का पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। सूरतगढ़ से किन्नू से लदा कैंटर रीको जा रहा था कि आगे कार को ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ जा रहा था। इस दुर्घटना में कैंटर चालक पंजाब के किलांवाली गांव निवासी लालचंद (42) पुत्र जीतराम नायक, खलासी उत्तर प्रदेश के अमराव जिले के याहियापुर गांव निवासी महकार सिंह (20) पुत्र धर्मसिंह सैनी की मौत हो गई। हादसे में कार चालक ढीगंावाली राठान निवासी संदीप पुत्र सतपाल घायल हो गया। कार चालक की रिपोर्ट पर चूनावढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Published on:
Also Read
View All