जयपुर

तापमान इतना कि मात्र 20 मिनट में ही पिघल गईं मोमबत्तियां, राजस्थान में पारा पहुंचेगा 50 के पार! 27 जिलों में रेड अलर्ट

Rajasthan Weather Forecast : मैदानी इलाकों में दिन में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और अगले दो तीन दिन और प्रदेशभर में आसमान से आग बरसने और लू का दौर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है...

3 min read
Jun 01, 2019

जयपुर।

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू के असर से भट्टी की तरह तप रहा है। भीषण गर्मी ने रेकॉर्ड तोडऩे शुरू कर दिए हैं। मई के आखिरी दिन प्रदेश में पारा 50 के पास जा पहुंचा। श्रीगंगानगर में शुक्रवार का तापमान 49.6 डिग्री दर्ज किया गया। पारा 75 साल का रेकॉर्ड तोडकऱ 85 साल के रेकॉर्ड के पास जा पहुंचा। मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए प्रदेश के 27 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। चूरू में भी 48.5 डिग्री पारा रहा। यहां भी पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2018 में 47.6 डिग्री पारा था। चूरू के सुजानगढ़ में गर्मी से एक चरवाहे की मौत की खबर है।

मैदानी इलाकों में दिन में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और अगले दो तीन दिन और प्रदेशभर में आसमान से आग बरसने और लू का दौर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी इलाकों में बने उच्च वायुदाब क्षेत्र के असर से नौ तपा ( Nau Tapa ) में पूरे प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। वहीं

सीकर में पिछले 1 हफ्ते से पारा 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इस भीषण गर्मी में जब मोमबत्तियां जमीन पर रखीं तो मात्र 20 मिनट के भीतर ही वे पिघल गईं।

Jaipur Current Weather : राजधानी जयपुर में बीती रात बादलों की आवाजाही रही लेकिन आज सुबह आसमान साफ होते ही फिर से सूर्योदय के साथ ही धूप की तपन महसूस हुई। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज धूलभरी हवा चलने और दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

रेड अलर्ट यानी... ( Indian Meteorological Department )
विभाग की ओर से मौसम के चार तरह के अलर्ट जारी किए जाते हैं।
ग्रीन अलर्ट : नो वार्निंग यानी कोई चेतावनी नहीं।
यलो अलर्ट : बी अवेयर, बी अपडेट यानी जागरूक रहें।
ऑरेंज अलर्ट : बी प्रिपेयर यानी तैयारियों के साथ रहें।
रेड अलर्ट : टेक एक्शन यानी बचाव की कार्रवाई करें

शुक्रवार: ऐसे तपे शहर
शहर----तापमान
अजमेर----44.5
जयपुर----44.2
कोटा----44.6
बाड़मेर----44.5
जैसलमेर----46.5
जोधपुर----44.7
बीकानेर----46.6
चूरू----48.5

दिल्ली में पारा 46.8 डिग्री, 8 साल का रेकॉर्ड टूटा।

गर्मी से पैंथर की मौत... नीमकाथाना में बलेश्वर की पहाडिय़ों में शुक्रवार को भीषण गर्मी से एक घायल पैंथर की मौत हो गई। वह धूप में पड़ा रहा।

अंधड़ में दीवार ढही, छह बच्चे चोटिल... बूंदी के खटकड़ कस्बे में गुरुवार शाम अंधड़ ( Dust Storm in Rajasthan ) से दीवार ढह गई। 6 बच्चे घायल, एक गंभीर। बाड़मेर में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को बारिश हुई।

शुरुआत में सामान्य से कम रहेगा मानसून ( monsoon in rajasthan )
देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में मानसून के जुलाई और अगस्त में सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अल नीनो का असर दिखेगा। हालांकि, बाद के महीनों में असर खत्म होने की संभावना है। देश में औसतन बारिश सामान्य रहेगी। सामान्य मानसून रहने की उम्मीद 41 फीसदी है। 1951 से 2000 के बीच औसत बारिश 89 सेंटीमीटर दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम में इस सीजन में 94 फीसदी, मध्य भारत में 100 फीसदी और दक्षिणी प्रायद्वीप में 97 फीसदी और उत्तर भारत में 91 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
01 Jun 2019 10:39 am
Published on:
01 Jun 2019 10:22 am
Also Read
View All

अगली खबर