जयपुर

महंगाई राहत कैंपः 36 दिनों में 6 करोड़ के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा, 1.32 करोड़ परिवार लाभान्वित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करके इस पर खुशी जाहिर की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभा की आभार भी जताया है। वहीं सरकार का दावा है कि 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन शिविरों में लाभान्वित हो चुके हैं।

2 min read
May 29, 2023

जयपुर। सरकार की दस प्रमुख योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार की ओर से शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन का सोमवार को 6 करोड़ के पार कर गया। 24 अप्रेल से लेकर 29 मई तक 35 दिनों में ये आंकड़ा पहुंचा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करके इस पर खुशी जाहिर की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभा की आभार भी जताया है। वहीं सरकार का दावा है कि 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन शिविरों में लाभान्वित हो चुके हैं।


सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 45.70 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 76.27 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 8.68 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 85.14 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 52.80 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42.54 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 76.61 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.04 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.04 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर खरीदे जाएंगे पोषण वृद्धि निगरानी उपकरण
इधर राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न पोषण वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराए जाने के लिए 16.97 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से आंगनबाड़ी केन्द्रों में इंफेन्टोमीटर, स्टेडियोमीटर, वजन मापने की मशीन आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शिशु एवं माताओं के वजन, लम्बाई सहित विभिन्न पोषण सूचकांकों की सटीक जानकारी मिल सकेगी एवं उन्हें वांछित पोषण दिया जा सकेगा। गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

वीडियो देखेंः- जब दुबई में मिली 'अदरक वाली चाय...' | Dubai tourist places | Abu dhabi tourist places |

Published on:
29 May 2023 09:20 pm
Also Read
View All