नालियां अवरुद्ध, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Also Read
View All 
बरवास. कस्बे में मंगलवार को दिनभर गर्मी और उमस का असर रहा। दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे चारों ओर अंधेरा-सा छा गया और हवा भी थम गई।
कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटे से अधिक समय तक लगातार होती रही। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना था कि यदि समय पर वर्षा नहीं होती तो खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगतीं। समय रहते अच्छी बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिली है और कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी।