—315 सम्पतियां बेच मिला 55.11 करोड़ का राजस्व
जयपुर. राजस्थान आवासन मंडल ने बुधवार नीलामी उत्सव में इस बार प्रदेश भर में 315 सम्पतियों को बेचा। इस दौरान मंडल को 55.11 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। मानसरोवर के द्वारका अपार्टमेंट में एक ही दिन में बिके सभी 22 फ्लैट किए गए। इनसे 9.73 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। 326 लोगों ने इन 22 फ्लैट को खरीदने में रुचि दिखाई। इसके अलावा पांच प्रीमियम सम्पतियों के विक्रय से 2.17 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि जयपुर में 245 आवास बिके। इनसे 41 करोड रूपये का राजस्व मिला।
—वहीं, इंदिरा गांधी नगर में 33 फ्लैट बिके। इससे मण्डल को 6.32 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
—एमजीडी वीकंेड होम नायला में 23 आवास बिके। इससे मण्डल को 2.76 लाख रुपए मिले। वहीं मानसरोवर योजना में 23 आवासों के विक्रय से 9 करोड 87 लाख रूपये का राजस्व मिला।
हाल ही में जोड़े हैं नए आवास
2985 नए आवासों को इस योजना में जोड़ा गया है। इनमें से अधिकांश आवास जयपुर की विभिन्न विकसित योजनाओं में स्थित है। प्रताप अपार्टमेंट में अब 1 बीएचके फ्लैट आठ लाख रुपए में मिल रहा है।