जयपुर

मालपुरा विधानसभा में उपद्रव, अब क्या करेंगे सीएम गहलोत

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मालपुरा विधानसभा में दंगा हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक तरफ जयपुर से लेकर नई दिल्ली तक चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अब यह नया सिर दर्द बन गया है।

less than 1 minute read
Apr 24, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मालपुरा विधानसभा में दंगा हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक तरफ जयपुर से लेकर नई दिल्ली तक चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। पार्टी विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ आए सर्वे की रिपोर्ट पर मंथन चल रहा है। राजस्थान में दुबारा कांग्रेस की वापसी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए अब यह नया सिर दर्द बन गया है।

अब तक राजस्थान पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इस इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। अब कोई भी चार व्यक्ति एक साथ कहीं भी न तो खड़े रह सकते हैं और न ही कहीं आ जा सकते हैं। फिलहाल मालपुरा इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन स्थिति को संभालने और शांति बनाए रखने के लिए तमाम उपाय कर रहा है।

छतों से हुई पत्थरबाजी सड़क लाल
मामूली घटना के बाद छतों से इतनी पत्थरबाजी हुई कि सड़क लाल हो गई। पुलिस ने घटना के बाद जब देखा तो कई मकानों की छतों पर पत्थर नजर आए। लोगों में नाराजगी यह भी है कि हर पर्व ड्रोन से निगरानी रखी जाती है लेकिन ईद पर यह निगरानी नहीं की गई। इस बावल के कारण बाजार जल्दी बंद हो गए।

ये था मामला

पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान ने बताया कि पुरानी तहसील इलाके में दो दिन से कुछ युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे। दूसरे पक्ष ने उलहना दिया तो विवाद हो गया। इसे बाद भी तो फिर जबदस्त पथराव हुआ। पुलिसकर्मी रामजीलाल एवं पुखराज समेत एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गम्भीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया।

Published on:
24 Apr 2023 05:13 pm
Also Read
View All