
300 से ज्यादा रोटेरियन जुटे, 500 नए सदस्यों का लक्ष्य
दौसा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के जिला मेंबरशिप डेवलपमेंट सेमिनार में दौसा रोटरी गतिविधियों के केंद्र में रहा। राजस्थान के 50 से अधिक रोटरी क्लबों के 300 से ज्यादा रोटेरियनों ने इसमें भाग लेकर सदस्यता विस्तार और सेवा गतिविधियों को नई गति देने पर मंथन किया। कार्यक्रम की मेजबानी रोटरी क्लब दौसा ने की।
रोटरी वर्ष 2026-27 में नए सदस्यों को रोटरी परिवार से जोड़ने, वर्तमान सदस्यों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने को सेमिनार का प्रमुख उद्देश्य बताया गया। डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व ने वर्षभर में 500 से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा। सेमिनार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया, पीडीजी अजय काला, निर्मल सिंघवी, बलवंत सिंह चिराना, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डॉ. के.सी. शर्मा तथा मेंबरशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. दुष्यंत चौधरी ने संबोधित किया। डिस्ट्रिक्ट स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को सम्मानित किया गया।
संचालन नवल खंडेलवाल ने किया। सेमिनार का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. सी.एल. मीणा ने किया। दौसा क्लब अध्यक्ष मनीष खंडेलवाल व सचिव शिवशंकर सोनी ने कहा कि सेमिनार से मिले मार्गदर्शन को क्लब स्तर पर लागू करना ही आयोजन की वास्तविक सफलता होगी।
पुनीत खंडेलवाल, कपिल राजोरिया, पीयूष खंडेलवाल, आशीष नटानी, गौरव जैन, संजय जैन, राजेश खंडेलवाल, मनोज मलिक, अशोक गुप्ता, राजीव रावत, हितेश गुप्ता, जितेंद्र मित्तल, रूपेश खंडेलवाल, प्रीतिपाल सिंह, जुगल सिंह एवं गौरव रेला आदि मौजूद रहे।