जयपुर

RPSC : चयनित अभ्यर्थियों में से 45 के दस्तावेजों में पाई कमी, 25 अक्टूबर तक पूर्ति का मिला मौका

Senior Physical Education Teacher : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों में से 45 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों में कमी व अपूर्ण सूचनाओं को पूर्ण करने का अवसर दिया गया है।

less than 1 minute read
Oct 15, 2024

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों में से 45 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों में कमी व अपूर्ण सूचनाओं को पूर्ण करने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


आयोग सचिव ने बताया कि इस परीक्षा में चयनोपरांत 295 अभ्यर्थियों की अभिस्तावना निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर को भिजवाई गई थी। विभाग द्वारा जांच उपरांत दस्तावेजों की कमी एवं आपराधिक प्रकरण संबंधी सूचना अपूर्ण होने के कारण कुल 45 फार्म आक्षेपित कर आयोग को भेजे गए हैं।

इन अभ्यर्थियों की सूची मय आक्षेप के आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को अपने नाम के सम्मुख उल्लेखित आक्षेप की पूर्ति 25 अक्टूबर 2024 तक आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में व्यक्तिश: अथवा डाक के माध्यम से जमा करवाकर करनी होगी।
निर्धारित अवधि तक आक्षेप पूर्ति नहीं करने पर आयोग द्वारा किया गया अस्थाई चयन बिना किसी अन्य सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा

Published on:
15 Oct 2024 10:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर