जयपुर

खुशखबरी! शिक्षक के हजारों पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, ये शैक्षणिक योग्यता वाले कर सकते हैं आवेदन

खुशखबरी! शिक्षक के हजारों पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, ये शैक्षणिक योग्यता वाले कर सकते हैं आवेदन  
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 3:51 PM IST
govet. jobs
JOB

राजस्थान में एक बार फिर युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिला है। राजस्थान में चुनावी साल में भर्तियों की झड़ी सी लग गई है। इस बार शिक्षा विभाग ने शिक्षक के पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके आवेदन की तिथि भी तय हो गई है। शिक्षक के न पदों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। शिक्षकों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 5 हजार पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की तिथि भी तय कर ली गई है। 5 हजार स्कूल लेक्चरर पदों पर निकली इस भर्ती में आवेदन की तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। स्कूल लेक्चरर पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इसी माह 17 मई से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

स्कूल लेक्चरर के इन पदों के लिए निकली है भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सरकारी स्कूल में होने वाली स्कूल लेक्चरर पदों की ये भर्ती में शिक्षकों के पांच हजार पद मंजूर हुए हैं। इनमे से अंगेज़ी के शिक्षक के लिए 304 पद, अर्थशास्त्र विषय के लिए 130 पद, समाजशास्त्र के लिए करीब 30 पद पर भर्ती निकली है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी से अपने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है। इस भर्ती में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के लिए चयन किया जाएगा। जैसे गणित विषय के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गणित में ही PG डिग्री होना आवश्यक है। RPSC के इस भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, पंजाबी, भूगोल, राजस्थानी, म्यूजिक जैसे विषयों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन के लिए करवाना होगा "वन टाइम रजिस्ट्रेशन"

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन से होगी। आवेदन करते समय आवेदक को आधार नंबर भी अपलोड करना होगा। आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड जाएगा। इससे आधार का सत्यापन होकर आगे के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Published on: