अपने गाने 'नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद एस.एस. राजामौलि की 'आरआरआर जापान के सिनेमाघरों में फिर भीड़ खींच रही है।
नई दिल्ली. अपने गाने 'नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद एस.एस. राजामौलि की 'आरआरआर जापान के सिनेमाघरों में फिर भीड़ खींच रही है। भारत में पिछले साल 25 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची यह फिल्म जापान में 21 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। वहां 21 हफ्ते में यह करीब 83 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। बीसवें हफ्ते में इसने 4.88 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि ऑस्कर जीतने के बाद 21वें हफ्ते में इसने क्र7.82 करोड़ की कमाई की। यह पहले ही जापान में रजनीकांत की तमिल फिल्म 'मुथू का रेकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। 'मुथू ने 28 साल पहले वहां करीब क्र27.87 करोड़ का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट में बताया कि जापान में इस फिल्म के क्र100 करोड़ का कारोबार करने की उम्मीद है।
शीर्ष तीन फिल्मों में दो राजामौलि की
जापान में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली 3 शीर्ष भारतीय फिल्मों में से दो एस.एस. राजामौलि की हैं। आरआरआरÓ से पहले बाहुबली 2 ने 20.66 करोड़ का कारोबार किया था। मुथू के बाद यह तीसरे नंबर पर है। थ्री इडियट््स ने अच्छा कारोबार किया था, पर मुथू व बाहुबली के आसपास नहीं पहुंच पाई थी।
वल्र्डवाइड: टॉप 10 भारतीय फिल्में
दंगलहिंदी) 2,024
बाहुबली-2(तेलुगू,तमिल) 1,810
आरआरआर(तेलुगू) 1,258*
केजीएफ-2(कन्नड़) 1,250
पठान(ङ्क्षहदी) 1,046*
बजरंगी भाईजान(ङ्क्षहदी) 918
सीक्रेट सुपरस्टार(ङ्क्षहदी) 858
2.0 (तमिल) 800
पीके (ङ्क्षहदी) 769
सुल्तान (ङ्क्षहदी) 623
जापान में शीर्ष आठ
आरआरआर(तेलुगू) 83*
मुथू (तमिल) 27.87
बाहुबली-2(तेलुगू) 20.66
थ्री इडियट््स 09.33
इंग्लिश ङ्क्षवग्लिश 09.14
साहो(ङ्क्षहदी, तेलुगू) 08.26
मगधीरा(तेलुगू) 08.26
रोबोट(तमिल) 06.95