
जयपुर ।
राजस्थान में एक बार फिर बेरोजगार युवाओं के लिेए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। चुनावी साल में हर विभाग में सरकारी भर्तियां निकाली जा रही है। ऐसे में हाल ही में शुक्रवार को राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने 4500 पदों पर भर्तियां निकाली है। यह भर्तियां तृतीय श्रेणी के पीटीआई पद के लिए है।
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने 4500 पदों पर पीटीआई के पदों के लिए भर्ती निकाल युवाओं को एक बार फिर से आवेदन करने का अवसर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन की तिथि भी घोषित कर दी गई है। अभ्यर्थी इन पदों पर 31 मई से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन की अंतिम तिथि भी जारी दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून है। अभ्यर्थी 31 मई से 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में सभी जाती वर्ग के लिए है समान शुल्क
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पीटीआई के 4500 पदों पर जो भर्ती निकाली है। उसमें आवेदन करने के बाद सभी वर्ग के विद्यार्थियों को समान शुल्क जमा कराना होगा। भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी SC/ST वर्ग के समान ही शुल्क जमा करना होगा। समान शुल्क जमा कराने वाले आवेदनकर्ता के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए। वे अभ्यर्थी ही SC/ST के समान शुल्क जमा करवा सकते हैं।
आवेदन के लिए करवाना होगा "वन टाइम रजिस्ट्रेशन"
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन से होगी। आवेदन करते समय आवेदक को आधार नंबर भी अपलोड करना होगा। आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड जाएगा। इससे आधार का सत्यापन होकर आगे के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।