जयपुर

आरटीओ ने 3 लाख में बेंचा 0001 नंबर, जानिए कैसे खरीदते हैं ये वीआईपी नंबर

जयपुर शहर में शुरू हुई वाहन नंबरों की नई सीरिज में लोग वीआईपी नंबर खूब चाव से खरीद रहे हैं। दरअसल, परिवहन विभाग ने फरवरी माह में आरटीओ जयपुर द्वितीय को आरजे 59 सीरिज आवंटित की थी। करीब ढाई महीने में 93 वीआईपी नंबर लोगों ने अपने दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए खरीदे।

2 min read
May 15, 2023

जयपुर शहर में शुरू हुई वाहन नंबरों की नई सीरिज में लोग वीआईपी नंबर खूब चाव से खरीद रहे हैं। दरअसल, परिवहन विभाग ने फरवरी माह में आरटीओ जयपुर द्वितीय को आरजे 59 सीरिज आवंटित की थी। करीब ढाई महीने में 93 वीआईपी नंबर लोगों ने अपने दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए खरीदे। इतना ही नहीं, इनमें से कई नंबरों के लिए लोगों ने बोली भी लगाई। 5 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक विभिन्न वीआईपी नंबर खरीदे गए। दूसरी तरफ इस सीरिज के सामान्य नंबर लेने में लोगों में क्रेज नहीं है। वहीं वाहन डीलर्स भी इस सीरिज में वाहन रजिस्ट्रेशन न के बराबर कर रहे हैं।

दुपहिया वाहन पर 0001 नंबर बिका 20 हजार रुपए में

आरजे 59 में सबसे ज्यादा मांग 0001 की है। चौपहिया व दुपहिया वाहन पर अलग-अलग सीरिज में 8 नंबर बिके हैं। इनमें दो नंबर दुपहिया वाहन पर, जबकि शेष 6 नंबर कार पर लिए गए। एक पांच सीटर व एक सात सीटर कार पर 0001 नंबर 3-3 लाख रुपए में बेचे गए हैं। वहीं दुपहिया वाहन पर भी 0001 नंबर 20 हजार रुपए में लिया गया है।

59 सीरिज का नंबर

आरजे 59 सीरिज में नंबर आप भी आसानी से ले सकते हैं। नया वाहन लेने पर आप डीलर से आरजे 59 सीरिज में नंबर देने के लिए कह सकते हैं। वाहन डीलर जयपुर ही नहीं, प्रदेश में किसी भी जिले के किसी भी कोड में आसानी से नंबर अलॉट कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित आरटीओ कार्यालय में जाने की आवश्यकता भी नहीं है।

ऐसे खरीदें फैंसी नंबर

0001, 0007, 0004, 9999, 8888, 7000 सहित अन्य नंबरों को फैंसी नंबर कहा जाता है। कार या बाइक के लिए मनचाहा नंबर पाने के लिए parivahan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद वीआईपी नंबर्स की बोली लगती है। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नबंर्स के विकल्प दिए जाते हैं। नंबर के अनुसार परिवहन विभाग को पैसा चुकाना होता है। कार या बाइक का नंबर जितना फैंसी होता है, उसकी कीमत उतनी ज्यादा होती है। यदि एक नंबर के लिए ज्यादा लोग आवेदन करते हैं तो फिर ऑनलाइन बोली लगती है।

नई सीरिज में सामान्य नंबर इतने लिए गए

वाहन श्रेणी इतने वाहन पर लिए

पांच सीटर कार 216

सात या अधिक सीटर कार 60

दुपहिया वाहन 89

ई कार्ट व ई रिक्शा

ई वाहन 0

बस 25

मालवाहक वाहन 3

ट्रैक्टर 15

टैक्सी 15

कौनसा फैंसी नंबर कितने में बिका

फैंसी नंबर राशि (₹)

आरजे 59 सीए 0001 1,01,000

आरजे 59 यूबी 0001 2,02,000

आरजे 59 सीबी 0001 2,02,000

आरजे 59 सीए 0003 1,01,000

आरजे 59 सीसी 0001 3,03,000

आरजे 59 यूसी 0001 3,03,000

आरजे 59 सीए 0009 1,01,000

आरजे 59 सीए 0007 1,01,000

आरजे 59 यूए 0007 1,01,000

आरजे 59 यूए 0009 1,01,000

आरजे 59 यूबी 0004 1,02,000

आरजे 59 यूए 0001 1,01,000

Published on:
15 May 2023 01:22 pm
Also Read
View All