जयपुर

राजस्थान के छात्र की गुजरात में मौत से हंगामा, बीजेपी MLA के बेटे पर लगे आरोप; धरने पर बैठे परिजन

गुजरात में यूपीएससी की तैयारी कर रहे राजस्थान के छात्र की संदिग्ध मौत होने के बाद हंगामा मच गया है।

2 min read
Mar 11, 2025

गुजरात में यूपीएससी की तैयारी कर रहे राजस्थान के छात्र की संदिग्ध मौत होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने गंगापुर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। परिजनों की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच और मृतक का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाए। गौरतलब है कि गुजरात के राजकोट में सहाड़ा के एक युवक का शव 9 मार्च को संदिग्ध हालत में मिला, युवक राजकुमार जाट 8 दिन पहले लापता हो गया था।

इस मामले में मृतक के पिता ने गुजरात के एक बीजेपी विधायक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। मृतक के पिता का कहना है कि मेरे बेटे को पूर्व विधायक के बंगले में बेरहमी से पीटा गया, वह गिड़गिड़ता रहा। उन्होंने कहा कि 15-20 लोगों ने बेटे को पीटा, मैंने कहा कि इसकी जगह मुझे मार लो, इसे छोड़ दो।

पूरा मामला …

मृतक के पिता रतनलाल जाट ने बीजेपी विधायक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस थाने शिकायत दर्ज करवाई कि 2 मार्च की शाम बेटा मंदिर गया था। इसके बाद रतनलाल अपने बेटे के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। रास्ते में बीजेपी की महिला विधायक के लोगों ने गाड़ी को रुकवाया और बेटे को एक मकान में ले गए। जहां पर एक युवक ने बेटे की पिटाई भी की। इसके बाद बेटे के साथ घर आ गए।

अगले दिन बेटा को पीटना शुरू कर दिया। इसमें विधायक जडेजा का बेटा भी शामिल था। कुछ देर बाद पिता-पुत्र बाइक से घर आ गए। इसे बाद बेटा कमरे में पढ़ने चला गया। लेकिन, सुबह कमरे में नहीं मिला। ज​ब थाने में विधायक बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंचे तो पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

Published on:
11 Mar 2025 04:40 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर