जयपुर

भाजपा के मुस्लिम नेता बोले सचिन पायलट तो भाजपा में आएंगे

प्रदेश में फिर बढ़ी राजनीतिक हलचल
less than 1 minute read
भाजपा के मुस्लिम नेता बोले सचिन पायलट तो भाजपा में आएंगे
भाजपा के मुस्लिम नेता बोले सचिन पायलट तो भाजपा में आएंगे

अरविन्द सिंह शक्तावत

जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्ला कुट्टी के एक बयान ने प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक हलचल को तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि सचिन पायलट जल्द भाजपा में आएंगे। राजधानी में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए कुट्टी ने कहा कि मुझे भरासा है कि सचिन जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। वो एक अच्छे नेता हैं। कुट्टी केरल राज्य से आते हैं और दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

कुट्टी ने यहां पत्रकारों से कहा कि यूपी में जितिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ा। अब उम्मीद है कि सचिन पायलट भी जल्दी कांग्रेस छोड़ देंगे। कुट्टी ने कहा मैं यही सोचता हूं कि वह भविष्य में भाजपा में आएंगे।

हिंदू.मुस्लिम का डीएनए एक है
कुट्टी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक है और भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। यह झूठ है कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। सरसंघचालक ने बिल्कुल साफ कहा है कि मुस्लिम और हिंदू एक है। दोनों का डीएनए भी एक है। ये प्रोपेगेंंडा फैलाया जाता है कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ है। लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

Published on:
08 Aug 2021 07:05 pm