जयपुर

सभी को पता है चौकसी, नीरव, माल्या भाजपा राज में कैसे भागे: सचिन पायलट

उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा राज में जनता की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपए लेकर मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगौड़े आसानी से भाग छूटे।
2 min read
Mar 09, 2019
sachin pilot

जयपुर। उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा राज में जनता की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपए लेकर मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगौड़े आसानी से भाग छूटे। लेकिन अब देश की जनता के साथ उनकी ओर से किए गए धोखे का पर्दाफाश हो चुका है तो भाजपा नेता अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की ओर से प्रेसवार्ता में गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए बयान में कहा कि यह सभी जानते हैं कि तीनों लोग भाजपा राज में भागे ही नहीं, एक ने तो अन्य देश की नागरिकता तक प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने वादे जनता से किए थे उन सभी मोर्चों पर सरकार विफल रही है।

इसीलिए बढ़ती बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, महिला उत्पीडऩ, आंतरिक व बाह्य सुरक्षा में लचरता, अनियंत्रित महंगाई एवं बेपटरी अर्थव्यवस्थासे जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश की फौज के पराक्रम का राजनीतिकरण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मन्तव्य है कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कांग्रेस पार्टी सरकार व फौज के साथ हमेशा खड़ी है।

हमने कोर्ई प्रश्न खड़े नहीं किए
कांग्रेस ने एयरफोर्स की ओर से की गई एयर स्ट्राइक को लेकर कोई प्रश्न खड़े नहीं किए। सच्चाई यह है कि वादाखिलाफी कर चुकी भाजपा अपने खोए हुए राजनीतिक जनाधार को हंसिल करने के लिए अपने नेताओं की ओर से सेना के पराक्रम को स्वयं का बताकर नेताओं से अलग-अलग बयान दिलाकर खुद ही प्रश्न खड़ कर रहे हैं। पायलट ने कहा कि भाजपा नेता इधर-उधर की बातें करने के बजाय अपने पांच साल के कार्यकाल को लेकर जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को तय करें। अब मुद्दों से जनता को भटकाने से कुछ नहीं होगा। जनता सब जान चुकी है।

Published on:
09 Mar 2019 09:31 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार