
बड़ाबाजार. मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा,महिला एवं युवा संगठन द्वारा नागरिक स्वास्थ संघ द्वारा संचालित आँखों के अस्पताल संघ नेत्रालय में दो विंडो एसी प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवी मौजूद रहे। विशेष उपस्थिति किशन झंवर, नंद कुमार लड्ढा, गणेश बागड़ी, श्याम बागड़ी, इंद्र कुमार डागा की रही। संगठन की ओर से बजरंग मूंधड़ा, कमल गट्टाणी, संजय झंवर, गौरी शंकर भूतड़ा, देव मूंधड़ा, सुशील सादानी, नरेंद्र बागड़ी, प्रमोद डागा, अशोक डागा, अरुण राठी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नागरिक स्वास्थ्य संघ की ओर से सचिव विकास चांडक, अशोक दुजारी, गोवर्धन मुंधड़ा, विजय बागड़ी, मदन मोहन दम्मानी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन संघ नेत्रालय के सचिव आलोक दम्मानी ने किया। उल्लेखनीय है कि नागरिक स्वास्थ संघ द्वारा जरूरतमंद लोगों के आंखों के नि:शुल्क ऑपरेशन की सेवा साल भर चलती है और इस सेवा में अपना योगदान देने का संगठन का यह तीसरा अवसर है।