जयपुर

बड़ी खबर: सरस घी के दामों में आई गिरावट,नई दरें आज से होगी लागू

बड़ी खबर: सरस घी के दामों में आई गिरावट,नई दरें आज से होगी लागू
less than 1 minute read
Jun 08, 2018
desi ghee

जयपुर
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने सरस घी के दामों में 20 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। यह कमी सरस घी के सभी प्रकार के कंज्यूमर और बल्क पैक्स के लिए की गई है। नई दरें आज से लागू की जाएगी।


सरस घी के दामों में आई गिरावट

गौरतलब है कि करीब एक माह में यह सरस घी की कीमतों में दूसरी बार कमी की गई है। यह कमी सभी प्रकार के पैक्स पर होगी। डेयरी में घी ज्यादा मात्रा में होने पर यह निर्णय लिया गया है। सरस पार्लर पर सरस घी 50 रूपए सस्ता मिलेगा, जबकि बूथों पर 20 रुपए सस्ता मिलेगा। हांलाकि 50 रुपए की कमी एक लीटर पर ही उपलब्ध रहेंगी, अन्य पैकिंग पर 20 रुपए की कमी रहेगी।

गाय के घी का एक लीटर का पैक बूथों पर 435 रुपए की जगह 415 रुपए में और सरस पार्लर पर 385 रुपए में मिलेगा। सरस का एक लीटर का पैक 395 की जगह बूथों पर 375 रुपए में और पार्लर पर 345 रुपए में, पांच लीटर का पैक 1975 रुपए की जगह बूथों और पार्लर पर 1875 रुपए में, 15 किलो 6075 रुपए की जगह बूथों और पार्लर पर 5775 रुपए में मिलेगा। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने डेयरी में घी की आवाक ज्यादा होने से किमतों में कमी करने का निर्णय लिया।

Published on:
08 Jun 2018 11:02 am